हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।गांव धतनखेड़ा निवासी सुशील (42) गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। शनिवार की शाम वह बाइक से खजुरमई तिराहे की तरफ गया था।वहां से देर शाम लौट रहा था। तिराहे के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुशील बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
सुशील ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *