रिपोर्टर-प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूँ।क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया ने अपने क्षेत्र की बाढ़ की समस्या को सरकार के सामने रखा।
जिसके कारण ही शासन में जलशक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य व विधायक राजीव कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता व ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेन्द्र विक्रम सिंह आदि के साथ विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र उसहैत व उसावां के तटबंधों का निरीक्षण करने के साथ कटरा सहादतगंज में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।

इस दौरान युवा भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह का आग्रह स्वीकार कर कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने रात्रि हो जाने पर भी विधायक राजीव कुमार सिंह के काफिले के साथ क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के साथ ब्लाक मुख्यालय दातागंज पर पहुंच गये। जहां पर भारी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में बैठकर लोगों से परिचय प्राप्त किया और विधायक की कार्यशैली के साथ ही ब्लाक की दिशा और दशा का बदलाव लाने के लिए ब्लाक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह की कार्यशैली की भी प्रशंसा की।

कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने इस दौरान चर्चा करते हुए उन्होंने गुरुजी गोलवलकर जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों के योगदान की चर्चा की और यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत विचारधारा, संगठन और बूथों पर मौजूद कार्यकर्त्ता और आप लोग हैं। राष्ट्रवाद की अलख हमारे दिलों में है और समाज परिवर्तन हमारा मिशन है।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के अलावा मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्षा पति अनूप गुप्ता, भाजपा आईटी विभाग जिला सह संयोजक देवेश तोमर, भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, धर्मेन्द्र गुप्ता, दिनेश चन्द्र गुप्ता, विपिन कुमार गुप्ता,आकाश रंजन सभासद, अंशुल सागर, सुभाष चन्द्र मैथिल, शैलेन्द्र सिंह तोमर, मोहित गुप्ता (मोनू), रिशीराज पाण्डेय, प्रदीप चौहान (रिशू), अशोक वाल्मीकि, दीपक गुप्ता, सागर सक्सेना सभासद, अमित गुप्ता सभासद, गुड्डू यादव, अभिषेक सिंह, मनोज पाल, मुलायम सिंह, पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।