समाजवादी पार्टी अपराधियों की पार्टी,हम पूजा पाल के साथ: धर्मपाल सिंह पशुधन मंत्री

उन्नाव: अर्जुन तिवारी

उन्नाव जनपद पहुंचे उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। सपा को अपराधियों की पार्टी करार देते हुए मंत्री ने कहा, “समाजवादी पार्टी अब पूरी तरह से अपराधियों की पार्टी बन चुकी है। यह पार्टी केवल अपराधियों और माफियाओं का संरक्षण करती है, और उनके संरक्षण के बल पर ही सत्ता में बनी हुई है।”
“सपा की पूरी राजनीति अपराधियों के सहारे चल रही है। विपक्षी दलों के नेता जब तक माफिया और अपराधियों के साथ खड़े रहेंगे, तब तक यूपी में कोई सुधार संभव नहीं है,” मंत्री ने आक्रामक अंदाज में कहा।

मंत्री ने सपा के निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ उठाए गए कदमों की तारीफ की और कहा कि राज्य सरकार उनका पूरा समर्थन करती है। “हम अपराधियों के खिलाफ किसी भी सख्त कदम से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो हम ‘लंगड़ा ऑपरेशन’ चलाकर अपराधियों को उनके किए की सजा देंगे।”
धर्मपाल सिंह ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा, “किसी भी विपक्षी दल को यह समझने की जरूरत है कि अब यूपी में कानून का राज है। माफिया, अपराधी और गुंडे अब जेल में होंगे, राजनीति में नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां सत्ता के लिए माफिया और अपराधियों के साथ मिली हुई हैं और यही कारण है कि वे योगी सरकार के खिलाफ लगातार झूठा दुष्प्रचार कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा, “विपक्षी दलों के नेता अपनी हताशा और निराशा छिपा नहीं पा रहे हैं। जब उन्हें अपनी हार नजर आ रही है, तब वे ऐसे घटिया हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट का नतीजा है।”
मंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। “अब यूपी में कोई भी अपराधी या माफिया बचने नहीं पाएगा, चाहे वह सपा के करीबी क्यों न हों।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।