गोण्डा। आज दिनांक 25.08.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना खरगूपुर क्षेत्रान्तर्गत पृथ्वीनाथ मंदिर में भगवान शिव की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

कजरीतीज-त्यौहार के अवसर पर होने वाले जलाभिषेक/मेले को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत महोदय द्वारा मौके पर पहुँचकर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था व बैरिकेटिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा ड्यूटी पर लगे अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए बताया कि मेले/मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

आमजन के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर पुलिस की मित्रवत छवि को और मजबूत किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।