बिजनौर। एसपी अभिषेक झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन क्लीन के तहत काम करते हुए जनपद को अपराध व अव्यवस्था मुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएं। थानों में लंबित माल-मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। शनिवार को देर रात पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में ऑपरेशन क्लीन गोष्ठी आयोजित की गई। एसपी अभिषेक झा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक थाना स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी अपने अधीन दर्ज मामलों में पारदर्शिता और शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दें। थानों में लंबित माल-मुकदमों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।थानों में पड़ी जब्ती, मालखाना और कोर्ट से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोष्ठी में एएसपी सिटी संजीव बाजपेई, एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी गौतम राय सहित सभी सीओ, थाना प्रभारी, माल मोहर्रिर, सीसी डाक एवं कोर्ट पैरोकार मौजूद रहे। इससे पूर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़े पेंशनर्स के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पेंशनर्स को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किस तरह ठग फोन कॉल, व्हाट्सएप लिंक, नकली ऐप और बैंकिंग फ्रॉड जैसे तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। साथ ही, केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए “संचार साथी” पोर्टल/एप के बारे में विस्तार से बताया गया। यह एप मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए बनाया गया है और साइबर ठगी रोकने में मददगार साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *