कानपुर में सोमवार को IIT कानपुर के सॉफ्टवेयर डेवलपर ने आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र निवासी 25 वर्षीय दीपक चौधरी का शव फ्लैट के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और कमरे को सील कर दिया।

मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था—
“मैं पढ़ नहीं पा रहा हूं, फेल्योर महसूस कर रहा हूं। मैं शराब नहीं पीता और न ही कोई गलत काम करता हूं। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।”

दोस्त बोले— “रात को बिल्कुल नॉर्मल था”

दीपक अपने दोस्तों के साथ रविवार रात तक बिल्कुल सामान्य था। दोस्त दीपेश ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद सब सो गए थे। उस समय वह खुश और नॉर्मल लग रहा था। लेकिन सुबह 10:30 बजे जब दोस्त अमन गुप्ता ने दरवाजा खटखटाया, कॉल और बेल बजाई, तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। दीपक ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाई थी।

महाराष्ट्र का रहने वाला था इंजीनियर

दीपक चौधरी, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के कोठड़ी गांव का रहने वाला था। वह कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डेन के विजय इनक्लेव में फ्लैट नंबर 1514 पर किराए पर रहता था।

DCP वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे महाराष्ट्र से कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी पर आरोप या प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।