शाहजहांपुर।दिनांक 24/08/2025 को शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद (परशुरामपुरी) के मोहल्ला आजाद नगर मे स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर मे आज़ दिन रविवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरी शंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में भारत परिषद भ्रस्टाचार विरोधी संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अथिति प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष मुकेश यादव इस दौरान मौजूद रहे। तो वही अतिथियों का श्री त्रिवेदी ने फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में आज न्याय जाति आंदोलन को लेकर चर्चा की गई और सक्रिय और निष्क्रिय पदाधिकारी के बारे में वार्ता हुई जिसमें निष्क्रिय पदाधिकारी को संगठन से पद मुक्त किया जाएगा।

इसी दौरान श्री सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने मनोनयन पत्र सौंपे। वही इस दौरान विनोद कुमार राजपूत को तहसील अध्यक्ष परशुरामपुरी(जलालाबाद),अंकित दीक्षित को युवा प्रकोष्ठ का तहसील अध्यक्ष, परशुरामपुरी अनिल कुमार कुशवाहा को तहसील उपाध्यक्ष,कृष्ण कुमार पांडे को सदस्य,सचिन राजपूत को युवा तहसील उपाध्यक्ष,सुभाष दीक्षित को जिला कमेटी सदस्य,कुलदीप कुशवाहा को सक्रिय सदस्य,दीपक पांडे को सक्रिय सदस्य,राजवीर श्रीवास्तव को सक्रिय सदस्य,आकाश गुप्ता विपिन अग्निहोत्री अरुण अग्निहोत्री सोहन राज बटेश्वर कुलदीप सिंह प्रदीप सिंह राहुल सिंह रामवीर सिंह गौरव पिंकू वर्मा कौशल सिंह को तहसील सदस्य परशुरामपुरी मनोनीत किया गया।

इस दौरान नवनीत तहसील अध्यक्ष ने कहा कि हमारी टीम तहसील में भारत परिषद का परचम लहराएगी भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाएगी। इस दौरान पारस सिंह चौहान,अनुज सिंह चंदेल,चंद्रपाल वर्मा,राजकुमार शैलेंद्र कुमार, कुलदीप, प्रदीप,धर्मेंद्र,विपिन कुमार कुशवाहा,अंशुल कुमार, प्रमोद कुशवाहा,रामसागर कुशवाहा,प्रमोद चौहान, दिनेश यादव, कमल कुमार धर्मेन्द्र प्रधान सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के समापन पर श्री त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से हर तहसील पर भारत परिषद का विस्तार होगा और माननीय चंद्र भूषण पांडे के हाथों को मजबूत किया जाएगा उनके द्वारा चलाए जा रहा है न्याय जाति आंदोलन के टीम गठित की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।