बाराबंकी:- भारतीय किसान यूनियन (राधे) की मासिक बैठक सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव के नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी शुऐब राईन की अगुवाई में गन्ना संस्थान में संपन्न हुई। जिसमें सैकड़ो की तादात में यूनियन के पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ताओं सहित जनपद की समस्त तहसीलों से संबंधित किसानों ने भारी वर्षा में भी बड़ी संख्या में गन्ना संस्थान पहुंचकर अपनी अपनी समस्याओं से यूनियन को अवगत करवाया। जिसमें खाद की कमी व कालाबाजारी को लेकर किसानों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामकिशन राना सहित सिविल लाइन चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर किसान नेताओं व महिला कार्यकर्ताओं से वार्ता कर आक्रोश को शांत किया। यूनियन ने किसानों की विभिन्न प्रकार की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में 7 सूत्रीय मांग पत्र किसानों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौपें जाने के बाद संगठन का विस्तार किया।
इस मौके पर यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव, राष्ट्रीय प्रभारी प्रमोद यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर बिलाल चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष बाबू खान वारसी, जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रफीक सलमानी, जिला मंत्री गौस मोहम्मद, तहसील प्रभारी लल्लन अली, ब्लॉक अध्यक्ष हरख मोहित कुमार, ग्राम सभा अध्यक्ष मोहम्मद अजीज, कार्यालय सचिव मोहम्मद शाहिद, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी मंगला गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसरीन खातून, तहसील अध्यक्ष माया देवी, विजयलक्ष्मी शुक्ला, ममता जायसवाल, आरती वर्मा, रफीकुन आदि सहित बड़ी संख्या में किसान नेता व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।