अजान गांव में चोरों का धावा, लाखों की चोरी कर फरार अजान खीरी ।

हैदराबाद थाना की अजान चौकी क्षेत्र के स्थानीय गांव में देर रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर धावा बोल दिया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

अजान चौकी क्षेत्र के स्थानीय अजान गांव निवासी करन पाल की मां नीलम देवी ने बताया कि वह रविवार की रात रोजाना की तरह खाना पीना खाकर रात करीब 10 बजे अपने बेटे करन और जेठ संजीव के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर के पीछे दीवार में नकाब लगाकर घर में प्रवेश कर लिया। चोरों ने कमरे में रखे बड़े बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दो छोटे बक्से उठाकर घर के पीछे धान के खेतों में ले गए।

चोर बक्से में रखे 25 हजार नगद, दो जोड़ी तीन पैडिल का माला सोने के, एक जोड़ी झाला सोने के, दो जोड़ी कमर विछुआ चांदी के, राधा नथ सोने की, एक मांग बेदा सोने का, कपड़े, कुकर आदि ले गए।सुबह करीब पांच बजे जब परिवार सोकर उठा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर अजान चौकी प्रभारी अशोक सिंह अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। पीड़िता नीलम देवी के बेटे करन पाल की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।*

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *