*बिना अनुमति ड्रोन उड़ाया तो होंगी कार्यवाही*

*शाबान सिद्दीकी*फरधान खीरी।

क्षेत्र में उड़ रहे ड्रोन क़ी अफवाहों व सूचना पर, सतर्कता दिखाते हुए ड्रोन संचालको के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने कहा बिना सूचना के ड्रोन उड़ाने पर अब मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। रविवार को यह बात फरधान थाने में ड्रोन चलाने वाले फोटो ग्राफरो के साथ आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक दया शंकर द्विवेदी ने कही।उन्होंने कहा कि किसी भी गांव के समारोह में ड्रोन उडाने क़ी सूचना पुलिस को देना आवश्यक है। बैठक में आए फोटोग्राफर को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि इन दोनों ग्रामीण क्षेत्रों में रात को ड्रोन जैसी कोई चीज उड़ने की सूचना पर ग्रामीण रातभर जाग रहे हैं, और भय बना हुआ है। जबकि वह कई जगह जांच में पाया गया हवा में उड़ने वाले हवाई जहाज हैं ड्रोन नहीं। फिर भी क्षेत्र के गांव गुठनाबुजुर्ग रौसा नरदवलपूरवा आदि गांव से रोज ड्रोन उड़ने क़ी सूचना प्रतिदिन आए दिन आती है। शनिवार रात को भी रौसा खजांचीपुरवा नरदवल में ड्रोन उड़ने क़ी सूचना आयी थी। मौके पर ज़ब जाकर देखा गया तो वह हवाई जहाज निकले। पुलिस ने बताया अगर बिना सूचना दिए गांव में ड्रोन उड़ते ग्रामीणों ने पकड़ लिया तो वह ड्रोन जब्त होगा और वह ड्रोन जिसका होगा उस पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। फोटोग्राफर संदीप शर्मा ने बताया जो ऊपर उड़ने वाले ड्रोन देखे जा रहे हैं उनमें तीन चार तरह की लाइट लगी हुई हैं। जबकि उन लोगों के पास जो ड्रोन में उनमें केवल दो तरह की हरी और लाल लाइट होती हैं। और उनकी क्षमता केवल पांच सौ मीटर तक उड़ने की क्षमता होती है। उसके बाद वह आगे नहीं जा सकते हैं। उनके पास के ड्रोन में बैटरी भी बहुत जल्दी 12-15 मिनट में डाउन हो जाती है। इसलिए ऊपर उड़ने वाले ड्रोन उन लोगों के पास के नहीं है या तो वह हवाई जहाज है या कोई अन्य कोई भी चीज हो सकती हैं। और अगर ड्रोन होगा तो वह किसी अलग प्रकार का होगा। बैठक में फोटोग्राफर संदीप शर्मा, सरोज कुमार, नीरज कुमार वर्मा, रंजीत वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *