नसीम अहमद एम डी न्यूज उत्तर प्रदेश प्रभारी हल्दौर।

नगर के हाईवे मार्ग स्थित प्राचीन बूढ़े बाबा के मठ पर सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर वार्षिक मेले का आयोजन

श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों व कई जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, मेले में पहुँचीं।श्रद्धालुओं ने बूढ़े बाबा की समाधि पर दाद, फूल और प्रसाद चढ़ाकर परिवारजनों को चर्म रोगों से मुक्ति तथा सुख-शांति की कामना की। महिलाओं ने विशेष आस्था के साथ परंपरागत रीति-रिवाज निभाए। गांव बल्दिया में भी बूढ़े बाबा के मठ पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां भी भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा से प्रार्थना की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवागत एसओ योगेश कुमार, दरोगा श्रीपाल सिंह यादव श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।