अफजलगढ़। जसपुर मार्ग पर एनएच-74 ग्राम जिकरीवाला उर्फ भवानीपुर के पास बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए।

एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।ग्राम मेघपुर निवासी कफील अहमद पुत्र अली हुसैन अपने साथी नईम अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मोहल्ला नेजोसराय के साथ बाइक से जसपुर मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जिकरीवाला गांव के पास पहुंची, अचानक सामने आए ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने कफील की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं नईम को एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *