हरदोई………माधौगंज। थाना क्षेत्र के गांव पहुंतेरा में बुधवार देर रात साइकिल सवार अधेड़ को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव पहुंतेरा निवासी सत्यपाल (50) खेती करता था। बुधवार देर रात वह साइकिल से तकिया गांव की ओर जा रहा था। बघौली मार्ग पर पीछे से एक बोलेरो ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही वह साइकिल से उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed