अनूप निषाद ब्यूरो रिपोर्ट कानपुर नगर एम डी न्यूज दिनांक 03.09.2025 को आई.आई.टी. कानपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था श्री आशुतोष कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त, अभिसूचना श्री महेश कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर श्री रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *