ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता,,,, एचम डी न्यूज़

जनपद रामपुर हम एकता मंच ने मुफ्ती महबूब साहब के लिए दुआ ए मग़फ़िरत की हम एकता मंच की एक अहम मीटिंग मोहल्ला सतून ए संग स्थित राष्ट्रीय सलाहकार मास्टर ज़ुबैर साहब के मकान पर हुई। जिसमें मुफ्ती महबूब साहब के लिए दुआ ए मग़फ़िरत की गई। मुफ्ती साहब को याद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक ख़ां ने कहा कि मौलवी महबूब साहब एक नेक मुखलिस ईमानदार इंसान थे। उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी क़ौम की भलाई में लगा दी। वो एक सच्चे मोमिन थे अल्लाह उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए और जन्नत में आला मुक़ाम अता। राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने कहा कि मुफ्ती महबूब साहब एक सच्चे और मुसलमान होने के साथ बहुत ही नेक, ख़ुश अख़लाक़ इंसान थे। वो इंसानियत के पैरोकार थे। इसीलिए ग़ैर मुस्लिम भी उनकी बहुत इज्जत करते थे। अल्लाह उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए। और बाक़ी लोगों को भी नेक, मुखलिस, ईमानदार,बा अख़लाक़ और सच्चा मुसलमान बनाए। मास्टर ज़ुबैर साहब ने मुफ्ती महबूब साहब के लिए दुआ ए मग़फ़िरत कराई। इस मौके पर शहर सदर नादिर ख़ां बबलू,हबीब ख़ां‌ मेम्बर और मौहम्मद नाज़िम साहब मौजूद रहे सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह स्पेशल रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed