बाराबंकी।
जी एस आर सी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर सी यादव के निर्देशन में निरंतर चलाए जा रहे ग्राम चौपाल अभियान के क्रम में मंगलवार को विकासखंड देवा क्षेत्र के ग्राम उमरी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने तथा संचालन जी एस आर सी कंपनी की सिल्वर डायरेक्टर एवं कंपनी की प्रथम महिला बाईक विजेता ऊषा सिंह ने किया।चौपाल को संबोधित करते हुए कंपनी के बोर्ड मेंबर राम फल ने बताया कि हमारी कंपनी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर काम करती है।इस आयुर्वेद कंपनी द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी गांव में चौपाल लगाकर लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक किया जाता है जिससे प्रत्येक व्यक्ति आयुर्वेद दवाओं का सेवन करके अपनी काया को निरोगी बना सके।इतना ही नहीं हमारी कंपनी का मुख्य उद्देश्य है कि हर घर से बीमारी और बेरोजगारी को भगाना। कंपनी द्वारा चलाए जा रहे ग्राहक क्लब को मार्कर बोर्ड पर लिखकर बताते हुए यह सिद्ध कर दिया कि प्रत्येक ग्राहक जी एस आर सी द्वारा अपनी दैनिक उपयोगी एवं स्वास्थ्य वर्धक उत्पाद खरीद कर जहां एक तरफ अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकता है वहीं दूसरी तरफ यहां से एक अच्छा लाभ भी कमा सकता है।एक उदाहरण के माध्यम से समझाया कि अन्य दुकान से खरीदे गए एक दस रुपए वाले साबुन को जी एस आर सी कंपनी से इसके प्लान के तहत खरीदने पर उसकी कीमत मात्र 6 रुपए 40 पैसे ही पड़ती है।इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हमारी कंपनी के स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों का सेवन करने से शुगर,ब्लड प्रेशर, कैंसर,लकवा,फालिज,गठिया, पागलपन, पथरी, स्तन की गांठ,बच्चेदानी की गांठ, लिकोरिया,कमर में दर्द, हड्डी का दर्द जैसी गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल रहा है। जी एस आर सी कंपनी के क्रिया कलापों से संतुष्ट होकर चौपाल की अध्यक्षता कर रहे धर्म कुमार यादव ने राम फल जी से प्रत्येक मंगलवार को अपने गांव में चौपाल लगाने की अपील की।इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन की मातृशक्ति जिला महासचिव चांदनी बानो,संगम यादव,अंजू रावत,शिवांगी यादव,रेखा यादव,गोल्डी यादव,विशाखा यादव,काजल यादव,व्रजलाल,अमरदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।


