—— हिमांशु राज एम.डी. न्यूज वॉइस ब्यूरो चीफ अंबिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़। ग्राम पंचायत कुनिया कला थाना तहसील दरिमा मझवार जनजाति के सुखलाल आत्मज लोरी आयु लगभग 50 वर्ष व्यक्ति ने बताया क्या अनावेदक जगदीश गुप्ता आत्मज भुनेश्वर गुप्ता आर यू लगभग 45 वर्ष जाति बनिया निवासी ग्राम पंचायत कुनियाकला गैर आदिवासी बनिया जाती का गुंडा प्रवृत्ति का व्यक्ति है।आवेदक के स्वामित्व एवं आधिपतय की भूमि ग्राम कुनिया कला पटवारी हल्का नंबर 42 रा.नि.मं दरिमा जिला सरगुजा छत्तीसगढ़ में खसरा नंबर 1/69 रकबा 0.3640 हेक्टेयर स्थित है आवेदक अपने स्वामित्व आधिपत्य की भूमि और मकान निर्माण कर रहा था तो अनावेदक द्वारा बिना पूछे जेसीबी लेकर आवेदक द्वारा बनाया गया मकान को जबरन गिरा दिया गया तथा आवेदक द्वारा जब अनावेदक द्वारा उसके मकान को जिस वक्त जेसीबी द्वारा गिराया जा रहा था आवेदक अनावेदक को मकान को गिरने से मना करने गया था तथा आवेदक द्वारा कहा गया कि मेरा मकान को क्यों गिरा रहे हो उक्त बात को सुनकर अनावेदक गुस्से में आ गया और आवेदक को जातिगत गाँलि गलौज एवं जान से मार कर फेंक देने की धमकी देने लगा अनावेदक आवेदक को यह भी धमकी दिया कि दोबारा मना करने आओगे तो इसी जमीन पर जान से मार कर दफन कर दूंगा किसी को पता तक नहीं चलेगा आवेदक सुखलाल आत्मज लोरी आयु 50 वर्ष जाति मझवार निवासी कुनिया कला थाना तहसील अनावेदक के द्वारा नवनिर्मित मकान को ध्वस्त कर देने पर आवेदक को भारी आर्थिक एवं मानसिक क्षति हुई है बनी मजदूरी करके किसी प्रकार मकान का निर्माण कर रहा था और अनावेदक उक्त धमकी से की आवेदक व उसका परिवार काफी भयभीत हो गए हैं और अनावेदक से डर डर कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं आवेदक ने कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विलास भोसकर से कार्रवाई की मांग की है।




