।संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज।बाराबंकी:- वन विभाग देवा रेंज को सूचना मिली कि ग्राम महोलिया थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी में महोलिया माइनर के किनारे लगा सरकारी शीशम का पेड़ जो गिर गया था,उस गिरे शीशम के पेड़ को सिंचाई विभाग के कर्मचारी द्वारा बिना परमिट के कटवा कर अमानीगंज थाना बीकेटी जनपद लखनऊ लकड़ी ठेकी पर बेच दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे देवा रेंज के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत कुमार,बीट प्रभारी कुर्सी कौशल कुमार, वनकर्मी राजकुमार सिंह,रामशरन यादव शीशम बोटे मय अपंजीकृत आयशर 333 ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ट्रैक्टर ट्राली एवं शीशम की लकड़ी वनविभाग की अभिरक्षा में क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय देवा परिसर में खड़ा करवा दिया।इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार यादव अवर अभियंता सिंचाई विभाग जनपद सीतापुर व आसिफ निवासी अमानीगंज थाना बीकेटी जनपद लखनऊ के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *