बाराबंकी।जी एस आर सी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड आयुर्वेद कंपनी के उत्पादों को हर घर तक कैसे पहुंचाया जाए जिसका मिशन तैयार करने के लिए बुधवार को राम सेवक यादव इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग के सामने स्थित कंपनी के सब सेंटर पर एक कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए बोर्ड मेंबर राम फल ने कोर कमेटी में चयनित सदस्यों को कंपनी के उत्पादों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का सरल उपाय बताते हुए कहा कि जब तक हम अपने उत्पादों के माध्यम से आम जनमानस को इसका लाभ नहीं दिला पाते हैं तब तक बीमारी भगाओ ,बेरोजगारी मिटाओ का अभियान सफल नहीं होगा।इसलिए हम आप सबको कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आर सी यादव जी के बताए हुए मार्ग को अपनाना होगा तभी आम जनमानस के साथ हम आप सभी लोग पूर्ण रूप से शारीरिक व आर्थिक लाभ की ओर सफल हो सकते हैं। बैठक का संचालन सिल्वर डायरेक्टर ऊषा सिंह ने किया।इस अवसर पर जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव,कंपनी के डायरेक्टर गणेश प्रसाद , डायरेक्टर पवन कुमारी ,निशा वर्मा,फूलमती,मैना देवी,अंजू रावत, सूबी सिंह,उर्मिला आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed