एम डी न्यूज़,। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस को
दिनांक 28.08.2025 को वादी अशोक कुमार पुत्र श्री ओमप्रकाश निवासी फलावदा रोड आर्यपुरी भूड कस्बा व थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के मकान पर आकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारीयो के निर्देशन में घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 03.09.2025 को उपरोक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को सफेदा रोड़ खतौली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। थाना खतौली पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अर्णव पुत्र दिनेश निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर। व सूरज पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम अहरोडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर बताया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *