**बाराबंकी के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक स्कूल संचालक की मौत हो गई। हादसा सूरतगंज-मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर बसौली गांव के पास हुआ।मृतक की पहचान मोहम्मदपुर खाला निवासी विद्युतकांत पांडेय (45) के रूप में हुई है। वह बसौली गांव जा रहे थे। गांव की ओर मुड़ते समय सामने से आ रही रालभारी निवासी सोनू की बाइक से टक्कर हो गई।दोनों घायलों को ग्रामीणों ने फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। विद्युतकांत की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।विद्युतकांत लाइट-टेंट का काम भी करते थे। फतेहपुर में उनका एक निजी स्कूल भी था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

M D NEWS नीरज कुमार सहायक तहसील प्रभारीफतेहपुर बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *