प्रेस नोट दिनांक- 04.09.2025
थाना चकिया जनपद चन्दौली

चन्दौली- आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम व कार्यवाही हेतु चलाये जा अभियान के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व रघुराज, क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.09.2025 को समय लगभग 01.30 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 169/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस व मु.अ.सं. 170/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त1. मोनू उर्फ मियानू पुत्र कैलाश ठठेरा निवासी सिकन्दरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली 2. सत्यम यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को शिव मंदिर सिकन्दरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये माल को बरामद किया गया। गिरफ्तार व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दोनों अभियुक्त मिलकर दिनांक 01.09.2025 की रात में अपने ही बाजार सिकन्दरपुर की किराने की दुकान सतीश गुप्ता व संतोष गुप्ता (जो बगल-बगल है), के छत के रास्ते चढकर सीढी के रेलिग का ईट रम्मा से निकालकर कमरे मे उतर कर सेंध लगाकर दोनो की दुकान से नगदी पैसा चोरी करके छिपाकर रखे थे। शाम को गांव मे पुलिस आयी थी। पुलिस के डर से आज भागने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
- मोनू उर्फ मियानू पुत्र कैलाश ठठेरा निवासी सिकन्दरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली
- सत्यम यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली
अभि0 मोनू उर्फ मियानू का अपराधिक विवरण-
1.मु.अ.सं. 169/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 170/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
अभि0 सत्यम यादव का अपराधिक विवरण-
1.मु.अ.सं. 169/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.मु.अ.सं. 170/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना चकिया जनपद चन्दौली
बरामदगी का विवरण-
- 01 लोहे का रम्मा
- 9054 रूपये नगद
गिरफ्तारी टीम का विवरणः – - थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।
- उ0नि0 इन्द्रमणि यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
- उ0नि0 एकलाख अहमद थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
- हे0का0 अखिलेश कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
- का0 रिजवान अली थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
