हाईवे पर ढाबों के बाहर खड़े वाहनअबतक हो चुकी काफी दुर्घटनाएं, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग मौन हरेन्द्र प्रताप सिंह बहुआयामी समाचार बिजुआबिजुआखीरी। लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग और बिजुआ-अलीगंज मार्ग पर स्थित ढाबों के बाहर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पिछले छह महीनों में इस कारण आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।भीरा थाना क्षेत्र के बस्तोला चौराहे पर स्थिति सबसे गंभीर है। यहां से गोला-भीरा और लखीमपुर-पलिया मार्ग की बसें गुजरती हैं। एक होटल की चाय और पकवान की प्रसिद्धि के कारण अधिकतर वाहन यहां रुकते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।सुबह होते ही ढाबों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे हाईवे की एक लेन पूरी तरह बाधित हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो यातायात पुलिस और न ही परिवहन विभाग इस समस्या पर कार्रवाई कर रहा है।स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले। ढाबा संचालकों को निर्देश दिए जाएं कि वे अपने परिसर के बाहर वाहनों को खड़ा न होने दें। स्थानीय पुलिस का कहना है कि ढाबा संचालकों को कई बार हिदायत दी जा चुकी है और अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *