मानसिक रूप से बीमार युवक की मौत: खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, कपड़ों पर मिले खून के धब्बे।रिपोर्टरप्रदीप पाण्डेय बदायूं जनपद,बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गिधौल में एक दुखद घटना सामने आई। गुरुवार शाम को एक युवक का शव उसके खेत में शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान यादराम के पुत्र अवधेश के रूप में हुई।खेत से लौट रहे किसानों ने सबसे पहले शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। अगली सुबह ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दीगई।परिजनों के अनुसार, अवधेश तीन भाइयों में से बीच का था। वह मानसिक रूप से बीमार था और बरेली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसका बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है। अवधेश अपनी मां के साथ गांव में रहता था।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी मां से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से चला गया था। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह के अनुसार, मृतक के पास से एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ। इसमें एक शर्ट, तीन अनार और शर्ट की आस्तीन पर खून जैसे धब्बे मिले हैं। पुलिस ने कट्टे को सील कर थाने भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *