बदायूं में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत:भाई के जन्मदिन का सामान खरीदकर लौट रहा था, अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप।रिपोर्टरप्रदीप पाण्डेय बदायूं बदायूं के वजीरगंज में एक दुखद घटना सामने आई। सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से 33 वर्षीय आकाश गुप्ता की मौत हो गई। आकाश अपने चचेरे भाई हिमांशु के जन्मदिन के लिए बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे।घटना गुरुवार शाम को वजीरगंज कस्बे में हुई। वार्ड नंबर 9 खन्नी मोहल्ले के निवासी आकाश गुप्ता को घायल अवस्था में पहले वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाजके दौरान उनकी मृत्यु हो गई।परिवार ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आकाश अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।पुलिस ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *