पत्नी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोपः बदायूं में 7 महीने पहले हुई थी शादी, मायके वालों का आरोप- मारपीट की वजह से गई जान।रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं जनपद बदायूं के उसहैत कस्बे में एक 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शोबी के रूप में हुई है, जो रियासत की पुत्री थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।मृतका के पिता रियासत के अनुसार, गुरुवार रात शोबी के पति अयान ने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद शोबी की हालत बिगड़ गई। अयान ने शोबी की बड़ी बहन रूबी को सूचित किया। परिजन उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले गए।डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उच्च केंद्र रेफर कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार सुबह शोबी की मौत हो गई।रियासत ने बताया कि शादी को मात्र 7 महीने हुए थे। शादी के बाद से दोनों पक्षों में कोई आना-जाना नहीं था। मायके पक्ष ने पति अयान, उसकी मां और बहन समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।थाना उसहैत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतका की मौत से मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *