थाना रामराज पुलिस ने शराब के आरोपी व वांछित एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा जनपद मुजफ्फरनगर के निर्देशन में एवं क्षेत्र अधिकारी यतेंन्द्र सिंह नागर व थाना रामराज प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में वांछित वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ।चलाये जा रहे। अभियान के अंतर्गत एक शराब तस्कर नफर वारंटी अभियुक्त को थाना रामराज पुलिस टीम उप निरीक्षक रईस अहमद कांस्टेबल मनीष कुमार वह कांस्टेबल नरेंद्र कुमार आदि ने दिनांक 07,09,2025 को वारंटी अभियुक्त रविंद्र पुत्र सोनवीर निवासी ग्राम आलूवाला थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया है। व थाना रामराज पुलिस ने एक हाईवे से सरिया चोरी करने वाले अभियुक्त को ग्राम पुटठी ईब्राहीमपुर के पास टिकौला मिल के पास से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।अभियुक्त का नाम मेहराजू दीन पुत्र शमशाद निवासी मौहल्ला कोटला थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया है।वह एक ओर आरोपी अभियुक्त को एक मामले मे गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed