बदायूँ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओ0पी0 सिंह के कुशल निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज प्रेम कुमार थापा के नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध शराब अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ट्रक सं0 एचआर 55 एस 8490 से बरामद गैर प्रान्त की कुल 87 पेटियाँ जिनमे लगभग 775 लीटर अग्रेंजी शराब बरामद करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। गैर प्रान्त पंजाब निर्मित अग्रेजी शराब जिस पर SALE FOR CHANDIGARH लिखा है जो बदायूँ की तरफ से शाहजहाँपुर को जाने वाले रास्ते (हाइवे) पर जा रही थी जिसे कस्बा अलापुर मे ककराला तिराहे पर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया तथा ट्रक को सीज किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में :
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह
हे०का० वीरेंद्र प्रताप सिंह
हे०का० नीरेश सिंह
सीमा आबकारी विभाग

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed