जनपद मुजफ्फरनगर कस्बा बुढ़ाना के थाना बुढाना पुलिस द्वारा के आसपास के जिलो में स्मैक (नशीला पदार्थ) की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित वारण्टी अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुढाना महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान प्र0नि0 बुढाना महोदय के कुशल नेतृत्व मे थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने मुखबिर की सूचना पर स्मैक (नशीला पदार्थ) की तस्करी करने वाले अभि0 को गिरफ्तार कर अभि0 के विरूध्द मुकदमा अपराध संख्या -379/2025 धारा 8/21 एनडीपीएसएक्ट अंकित किया गया। अभि0 थाना बुढाना के मु0अ0स0 341/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभि0 है । अभि0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है

विवरण अवगत कराना है कि दिनांक 12.09.2025 को उ0नि0 नन्दकिशोरसिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र मे गस्त कर रहे थे। दौराने गस्त कांधला रोड पर विज्ञाना की तरफ जाने वाले मार्ग पर टार्च की रोशनी में एक व्यक्ति खडा दिखायी दिया। जो हम पुलिस वालो को देखकर विज्ञाना जाने वाले मार्ग पर तेज कदमो से चलने लगा । आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया भागने का कारण पूछने पर चुप रहा फिर बोला की साहब मेरे पास नशीला पदार्थ स्मैक है जिस कारण मै पकडे जाने के डर से भाग रहा था । इस पर मुझ उ0नि0 द्वारा पकडे गये व्यक्ति को धारा 50 NDPS Act के प्रावधानों से अवगत कराते हुए मौके पर ही नोटिस अन्तर्गत धारा 50 NDPS ACT का नोटिस तामील कराया गया तथा बताया कि तुम्हारी तलाशी किसी राजपत्रित अधिकारी अथवा माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष कराए जाने का प्रावधान है जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा कहा कि अब तो मैं पकडा ही जा चुका हूँ आप मेरी तलाशी स्वंय या राजपत्रित अधिकारी से करा दीजिए इस पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय को जरिये दूरभाष समस्त घटनाक्रम से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। अभि0 ने अपने नाम फरमान पुत्र वहीद निवासी ग्राम चौसाना थाना झिंझाना जिला शामली उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभि0 की पहनी पेंट की बायीं जेब से एक पारदर्शी पाउच में नशीला पदार्थ कुल 15 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। अभि0 के विरूध्द थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 379/2025 धारा 8/21 एनडीपीएसएक्ट अंकित कराया गया। जिसकी विवेचना हस्वादेश श्रीमान प्रभारी निरी0 महोदय के उ0नि0 सुमित कुमार की सुपुर्द की गयी। अभि0 थाना हाजा के मु0अ0स0 341/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभि0 है। मुकमदा अपराध संख्या 341/25 की विवेचना व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा की जा रही है। अभि0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1.फरमान पुत्र वहीद निवासी चौसाना थाना झिंझाना जिला शामली
गिरफ्तारी का स्थान
विज्ञाना रोड पर आम के बाग के पास ही रोड
बरामदगी
निल
15 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक
अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 341/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट बुढाना मु0नगर
2.मु0अ0सं0 262/16 धारा -414 भादवि0 चालानी थाना कैराना शामली

  1. मु0अ0स0 150/24 धारा 60आब कारी अधि0 चालानी थाना झिंझाना शामली
    4 मु0अ0सं0 166/24 धारा 60,63 आब0 अधि0 चालानी थाना झिंझाना शामली
  2. मु0अ0सं0- 361/24 धारा 115(2), 117(2), 318(4), 332(c), 351(2), 352 बीएनएस झिंझाना शामली
    गिरफ्तारी करने वाली टीम
    01..उ0नि0 श्री नन्दकिशोर
    02.उ0नि0 श्री छविकान्त सिहं
    03.है0का0 275 हरीशपाल सिहं
    04 का0 1206 विजय कुमार
    प्रभारी निरीक्षक बुढाना

MD News बहुआयामी सामाचार चैनल जिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *