परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में एमआरडी पब्लिक स्कूल सांझक में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी और विशिष्ट अतिथि तहसीन अली असरवी रहे। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ लिया। शिविर की अध्यक्षता असद फ़ारूकी ने की।कार्यक्रम के संयोजक हकीम अत्ता-उर-रहमान अजमली और तनसीर चौधरी ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही उन ग्रामीणों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने पंजाब में आई बाढ़ के दौरान राहत सामग्री भेजकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।इस मौके पर मनीष चौधरी ने कहा कि सांझक की यह संस्था जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है, वहीं समाज की पीड़ा के समय मदद के लिए भी आगे बढ़ रही है। जिस तरह से इस संस्था ने पंजाब में जाकर मेडिकल कैंप लगाकर और जरूरतमंदों के बीच रहकर सेवा की, वह इंसानियत की सच्ची मिसाल है। बच्चों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र और श्रमदान की सीख देना गर्व की अनुभूति कराता है। आज का यह कार्यक्रम उन लोगों को भी संदेश देने वाला है, जो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं। शिविर में अल नासिर चेरिटेबल हैल्थ सेंटर तावली, मौलाना रोजोदीन कासमी चेरिटेबल हैल्थ सेंटर सांझक, खैर ए खिदमत ट्रस्ट और ए एंड एस फार्मेसी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में हकीम अत्ता-उर-रहमान अजमली, चौधरी अमन तावली, मास्टर मुहम्मद तनसीर (प्रधानाचार्य एमआरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल), मुफ्ती मुहम्मद मुनव्वर और कारी मुहम्मद अफ्फान विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मास्टर मुहम्मद तनसीर ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *