एम, डी न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गयी। पुलिस ने दो अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 02 किलो 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। , जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 02 करोड़ 55 लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बलेनो कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। एस,ओ,जी टीम व थाना कैराना पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे। अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ की जा रही है। और इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *