दिनांक 16 सिंतबर 2025 दिन मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश मीणा ने पद विस्तार करते हुए समाजसेवियों को नई एवम पुनः जिम्मेदारी सौंपी जो लोग पहले से ही सामाजिक कार्यों में कार्य करते हुए पुलिस सम्मान, महिला शोषण के विरुद्ध, नारी शशक्तिकरण, भ्रष्टाचार रोकथाम,गरीबों एवम असहायों की मदद करना इत्यादि में हमेशा आगे रहते हैं।इन सभी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश मीणा ने श्रीमती अन्नपूर्णा गौड़ को राष्ट्रीय संरक्षक महिला मोर्चा, श्री ब्रजेन्द्र नन्दन को मण्डल अध्यक्ष, दीपक मोदनवाल को काशी प्रान्त अध्यक्ष, नूर आलम मलिक को महानगर महामंत्री एवम अन्य पदाधिकारियों को ब्लॉक, तहसील, जिले,मण्डल, प्रदेश एवम राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई।इस संदर्भ में वाराणसी मण्डल अध्यक्ष ब्रजेन्द्र नन्दन जो कि भारतीय जीवन बीमा निगम, जिला शाखा वाराणसी में कार्यरत हैं; एवम वाराणसी जिलामहासचिव विनय वर्मा ने दीपक मोदनवाल को काशी प्रान्त अध्यक्ष बनाए जाने पर उनसे भेंट कर बधाई दी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *