आये दिन हो रहे हादसे जिम्मेदार मौन, राहगीरों का जोखिम भरा लखीमपुर पलिया का सफर
हरेन्द्र प्रताप सिंह
एम डी न्यूज़ बिजुआ
जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड बिजुआ के बस्तौली,बिजुआ, गुलरिया, पड़रिया तुला में शाम को आवरा पशुओं का हाइवे पर लग जाता है जमावड़ा जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति बन जाती है बड़े वाहनों को काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है।
वही किसानों को भी आवरा पशुओं से फसल बचाने के लिए रात भर खेतो में रहना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि रात में तेंदुए का भी खतरा रहता है फिर भी जान जोखिम में डालकर धान और गन्ने की फसल बचानी पड़ रही है।
बसतौली के किसान नीतीश कुमार दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह,ललित शुक्ला,धर्मवीर सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधानपति मनोज कुमार राज और सचिव से कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है। जिससे हमारी फसलें बर्बाद हो रही है।
जब ग्राम प्रधानपति मनोज कुमार से सम्पर्क किया गया तो बताया है कि पास पड़ोस की गौशाला में जगह नही है। जब किसी गौशाला में जगह होगी तो पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भिजवाया जाएगा।


