अयोध्या मंडल में सर्वाधिक 106 पौधों की प्रजातियों का उगान करने के लिए *देवां रेंज के अंतर्गत शाहपुर पौधशाला* को *”जैव विविधता पौधशाला पुरस्कार वर्ष 2025″* का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। क्षेत्राधिकारी देवां मयंक सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। वन संरक्षक अयोध्या मंडल श्री समीर कुमार ने प्रभागीय वन अधिकारी बाराबंकी श्री आकाशदीप बधावन एवं वन क्षेत्राधिकारी की प्रशंसा की।वन दरोगा श्री राजेश मिश्रा एवं श्री शत्रोहनलाल माली को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।उल्लेखनीय है कि मंडल में एकमात्र देवां रेंज की पौधशाला ही जैव विविधता के मानको पर खरी उतरी।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *