गोला खीरी। अलीगंज मार्ग पर ऊँची भूड़ स्थित नूरी मस्जिद के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 70 वर्षीय महिला सदरून निशा पत्नी स्व. फय्याज मिस्त्री, निवासी मोहल्ला नीची भूड़, गोला, गोमती एक्सप्रेस (15009) समय लगभग 11.20 am बजे ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गईं जिनकी पहचान सदरून निशा की बहु परवीन पत्नी अनवर ने की।


जानकारी के मुताबिक, सदरून निशा भूतनाथ क्रॉसिंग के पास अपनी बेटी के घर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही गोरखपुर-पीलीभीत जा रही गोमती एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


परिजनों के अनुसार, सदरून निशा का गुजारा लोगों से रुपये-पैसे मांगकर चलता था। उनके पति फैय्याज मिस्त्री का पहले ही निधन हो चुका था। मृतका के पुत्र का नाम इकबाल बताया जा रहा है।
रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।