हरेन्द्र प्रताप सिंह
एम डी न्यूज़ बिजुआ

लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत मझोरा के मजरा कचनारा का रहने वाला 13 वर्षीय शिवम गौतम शारदा नदी में डूब गया। शनिवार सुबह 8 बजे शिवम नदी किनारे अपना खेत देखने गया था। नदी इस समय कटान कर रही है और शिवम की फसल वाली जमीन नदी किनारे स्थित है।

सुबह करीब 11 बजे खेत से वापस लौटते समय शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह तेज धार में फंस गया। उसका दोस्त सूरज (15 वर्ष) ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण सफल नहीं हो सका। किनारे खड़े अंकुश ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन कोई शिवम को नहीं बचा पाया।

सूचना मिलते ही भीरा थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह पुलिस बल के साथ और पलिया तहसीलदार ज्योति वर्मा मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान जारी है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। परिजनों की हालत बेहद दुखद है।

पलिया तहसीलदार ज्योति वर्मा ने बताया कि किशोर खेत देखने आया था और दुर्घटना का शिकार हो गया। बचाव टीमें शिवम की तलाश में जुटी हुई हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।