हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उठाया आनन्द

हैदरगढ़ बाराबंकी।

नगर पंचायत हैदरगढ़ में, होली व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगातार कई वर्षों की भांति, माता शीतला मंदिर! के विशाल प्रांगण में भव्य मेले के साथ विशाल जागरण , बाबा श्याम के मधुर भजन, और तरह तरह की भव्य झांकियों के साथ राधा कृष्ण का मनमोहक नृत्य एवं फूलों की होली सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपरोक्त आयोजन महेश नारायण अग्रवाल सभासद द्वारा आयोजित किये गये। जिसमें क्षेत्रीय गणमान्यों ने भी भरपूर सहयोग किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मनमोहक प्रस्तुति झांकियों को देखकर भावुक भावविभोर हुए। निशान यात्रा का भी विशाल दिव्य कल्याणकारी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed