हरेन्द्र प्रताप सिंह
एम डी न्यूज़ बिजुआ

जनपद लखीमपुर खीरी के बिजुआ ब्लॉक स्थित मटैहिया गांव में पशुपालकों द्वारा मवेशियों को सड़क पर बांधने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग गांव के प्रधान सतीश कुमार मौर्या के घर की ओर जाता है और अधिक आवाजाही वाला रास्ता है।

बरसात के मौसम में कीचड़ की वजह से कुछ ग्रामीण अपने पालतू जानवरों को सड़क किनारे बांध देते हैं। मवेशी सड़क पर ही बैठे रहते हैं। कई बार ये मवेशी राहगीरों पर हमला भी करते हैं। इससे लोग वाहनों से गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

जब लोगों ने मवेशी मालिकों से जानवरों को हटाने को कहा, तो वे नाराज हो गए। गांव के रोहित (पुत्र गुलजारी), मधुराम (पुत्र मुरली) और रविंद्र (पुत्र छड़ीराम) ने ग्राम प्रधान से इस अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। प्रधान का कहना है कि उन्होंने कई बार मवेशी मालिकों को समझाया है। मगर मालिकों का कहना है कि जब सभी लोग अपने मवेशी हटाएंगे, तभी वे भी हटा लेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।