एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
जिला ब्यूरो चीफ: रफीउल्लाह खान

रामपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में रामपुर का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्राओं को सांसद Mohibullah Nadvi ने दिली मुबारकबाद दी है। जनपद की बेटियों की इस असाधारण सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांसद ने विशेष रूप से गरिमा सिंह (रैंक 240), रिया जैन (रैंक 318) और गुलफिजा (रैंक 535) की सफलता को पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की मेहनत और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है।
इस मौके पर सांसद ने कहा—
“मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।”
विदेश दौरे से लौटकर करेंगे सम्मान
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने बताया कि वह इस समय विदेशी दौरे पर हैं, लेकिन रामपुर की बेटियों की इस उपलब्धि ने उन्हें बेहद गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारत लौटने के बाद वह व्यक्तिगत रूप से इन तीनों मेधावी छात्राओं से मुलाकात करेंगे और उनकी ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा, “आज इन बेटियों ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। रामपुर की ये प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगी।”
इस संबंध में जानकारी सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।
