बाराबंकी‎: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी में चल रहे दो दिवसीय स्मार्ट क्लासेस प्रशिक्षण पीएम श्री योजना के अंतर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में चयनित परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्वीकृत स्मार्ट क्लासेस का समापन डायट प्राचार्य अमित कुमार यादव ने आई सी टी स्मार्ट क्लास के प्रयोग एवं सकारात्मक पहलू एवं नकारात्मक पहलू की अवधारणा को समझते हुए किया। नोडल प्रवक्ता लालचंद ने बताया की स्मार्ट क्लासेस के बारहवें बैच में एसआरजी एवं समस्त ब्लॉक के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ने अंतिम बैच में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतिम दिवस पर संदर्भ दाता मोहम्मद आसिफ ने जनपद में लगे स्मार्ट क्लासेस आईसीटी लैब  एआई एवं अन्य टूल्स के बारे में प्रशिक्षण दिया  डीसी एडीक्यू ने पैनल में आ रही  समस्याओं और रख रखाव तथा प्रयोग हेतु प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर आनंद कुमार यादव,जहीर अहमद,राहुल सिंह सूर्यवंशी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed