MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना मुजफ्फरनगर ने बड़ी पहल करते हुए 40 दंपत्तियों का पुनर्मिलन कराया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति इन्दु सिद्धार्थ उपस्थित रहीं

महिला थाना पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवादों से जूझ रहे दंपत्तियों को परामर्श सत्र में बुलाया गया। दोनों पक्षों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया और समाधान के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन दिया गया लगातार काउंसलिंग और समझाने के प्रयासों के बाद 40 दंपत्तियों ने आपसी सहमति से समझौता किया

कार्यक्रम में मौजूद 21 दंपत्तियों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंट कर आपसी विश्वास और वैवाहिक संबंध मजबूत बनाने का संकल्प लिया इस दौरान समाज में यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी गलतफहमियों को संवाद और परामर्श के जरिए सुलझाया जा सकता है

अधिकारियों ने दंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं और महिला थाना पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *