ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टर एम डी न्यूज़
बरेली में 26 सितंबर के दिन बवाल और लाठीचार्ज के बाद बने हालात पर खानदान आला हजरत के लोगों ने चिंता जताई है। पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि उनकी शासन-प्रशासन कोई नहीं सुन रहा है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह लोग कोई ठोस निर्णय लेंगे। यह बयान खानकाह आलिया रजविया, खानकाह ताजुश्शरिया और परिवार के सभी सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप से जारी किया गया है।आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की ओर से नबीरे आला हजरत मौलाना तौसीफ रजा खां ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बरेली शरीफ में मुसलमान को मुसलमान होने की सामूहिक सजा दी जा रही है। बेगुनाह मुसलमानों पर तमंचे, पेट्रोल बम और तेजाब की बोतलों से हमले का झूठा इल्जाम पुलिस लगा रही है।बेगुनाह मुसलमानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मारपीट की जा रही है, खाने-पीने को नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और हम सभी को इस पर आपत्ति है,बेगुनाहों की गिरफ्तारी पर रोंक लगाई जाये और उन पर झूंठे मुकदमे वापिस लिये जाये।इस मौके पर बुजुर्ग दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हीन रजा खां, काजी-ए-हिंदुस्तीन मुफ्ती असजद रजा खां कादरी, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी, बुजुर्ग मौलाना मन्नान रजा खां, मौलाना अंजुम रजा खां, मौलाना सिराज मियां, मौलाना अदनान रजा कादरी, मौलाना अब्दुल्ला रजा कादरी, मौलाना हन्नान रजा खां, इकान रजा खां ने जारी बयान के पक्ष में हस्ताक्षर किए।
न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार
एम डी न्यूज़ बरेली

