लखनऊ ब्रेकिंग

थाना ठाकुरगंज क्षेत्र गऊ घाट चौकी अंतर्गत मलाही टोला में पारिवारिक विवाद बड़ा रूप ले गया। भाई-भाई के आपसी विवाद में एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जबकि उसके पति ने ज़हर खा लिया।

दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

थाना ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक थाने पर कोई तहरीर या लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

रिपोर्ट मो शाबान ब्योरो चीफ लखनऊ

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed