बिसौली : श्री श्याम सेवादार परिवार के तत्वाधान में आयोजित श्याम संकीर्तन व माता के जागरण का आयोजन हुआ। बाहर से आए भजन गायकों ने श्याम प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर के बिल्सी रोड स्थित श्री श्याम कृपा पार्किंग पर आयोजित कार्यक्रम में भजन गायकों की मधुर आवाज व संगीत ने पंडाल में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बरेली के अमरजीत, बदायूं के सन्नी व मुस्कान, राजीव मतवाला द्वारा प्रस्तुत बाबा श्याम के लोकप्रिय भजनों पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं वृंदावन म्यूजिकल ग्रुप फैजल एंड पार्टी ने भी मनमोहक धुनों के जरिए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर सेवादार परिवार की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम सेवादार परिवार के धर्मेंद्र वार्ष्णेय, डा0 गुंजन वार्ष्णेय, गोपालकृष्ण, डा0 अनुज, पीयूष मुरारी, पुलकित वार्ष्णेय, विशाल, प्रफुल्ल, चितरंजन गुप्ता आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *