बिसौली : थाना दिवस में कुल 16 शिकायतें आईं। कोतवाल विजेन्द्र सिंह ने अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। ग्राम भटपुरा के ग्रामीणों ने दबंगों पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। शिकायत करने वालों में रामसिंह, चरनसिंह, वीरेन्द्र, नेमपाल, पोशाकीलाल, करनसिंह आदि प्रमुख थे। गांव पुरबाखेड़ा निवासी रामबहादुर ने दबंगों पर मेड़ तोड़ने व विरोध पर झगड़ा करने का आरोप लगाया। वहीं ग्राम नागपुर नूरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसकी दादलाई जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। आरोप है कि उक्त ग्रामीण शराब पीकर गंदी गंदी गालियां देता है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *