सुधाकर महिला कालेज में डाण्डिया उत्सव की धूम।

वाराणसी, पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में डाण्डिया उत्सव 2025 दिनांक 29 और 30 सितम्बर को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरभी श्रीवास्तव, ए.सी. जे. एम. छपरा, बिहार ने कहा कि – डाण्डिया देवी दुर्गा के उत्सव का प्रतीक है। सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि माँ के नवशक्ति के रूप में जो नव दुर्गा का अवतरण हुआ हो वह एक अच्छे समाज की संरचना के लिए हुआ है। सुधाकर महिला पी० जी० कालेज के प्राचार्य डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि डाण्डिया उत्सव महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। जो महिलाओं के उतरोतर प्रगति के लिए नया उर्जा प्रदान करेगा ।
इस डाण्डिया उत्सव में छात्राओं ने गरबा नृत्य कर के धमाल मचा दिया। शिक्षक गण भी डाण्डिया उत्सव में भाग ले कर छात्राओं के उत्साह को बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, संस्थापक, एडवोकेट पंडित जय नारायण दूबे व संस्थापिका पूर्व इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्या शान्ति दूबे और मां दुर्गा को माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर आईकॉन आराध्या सिंह, वाइस् चेयरपर्सन डॉ० रमा दूबे, निदेशक आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दूबे, डॉ. अनीश उपाध्याय, डॉ० श्याम सुन्दर मिश्रा, मीडिया हेड डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव, संयोजक डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, उपसंयोजक डॉ. प्रीति सिंह, अध्यक्ष डॉ० मनोरमा तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ० सुजीत राय, और डॉ. रश्मि नायक, जनरल सेक्रेटरी डॉ० रोली पाण्डेय, डॉ० आशुतोष मिश्रा, सेक्रेटरी डॉ. हेमा गुप्ता, मोनिका उपाध्याय, संयुक्त सचिव डॉ. सरोज सिंह, डॉ० अनीता सिंह और मणी पाण्डेय ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। जबकि डाण्डिया उत्सव का संचालन डॉ. सरोज सिंह एव विधि छात्रा साक्षी सिंह राजपुत ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *