सांड के झुंड से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौतः बदायूं में पेट में सींग घुसे, बहन के ससुराल देवी जागरण में जा रहे थे।
रिपोर्टर
प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं में सांड से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक अपने मौसेरे भाइयों और दोस्त के साथ दो अलग-अलग बाइक से बहन के घर देवी जागरण में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी एमएफ हाइवे पर अचानक से सांड का झुंड सामने आ गया। जब तक ब्रेक लगाने की कोशिश करते, तेज रफ्तार बाइक झुंड से टकरा गई।

टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक से गिर गए। तभी सांडों के
झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने एक युवक के पेट में सींग घोप दी। वहीं दूसरा युवक भी सांडों के पैरों तले कुचल गया।

आगे चल रहे मौसेरे भाई और मौके पर मौजूद लोग मदद को दौड़े, पर सांडों के झुंड ने उन्हें भी दौड़ा लिया। हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। सांडों के उत्पात के बीच दोनों युवक काफी देर तक हाइवे पर छटपटाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात की है।
मितरौली गांव निवासी विवेक ठाकुर (20) अपने दोस्त मुरादाबाद निवासी अमन उर्फ वंश वर्मा (20) के साथ मंगलवार को अपनी बहन राधा के ससुराल दातागंज कोतवाली के सदुल्लागंज गांव में देवी जागरण कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से दातागंज जा रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर विवेक के मौसेरे भाई सक्षम और मयंक चल रहे थे।

सक्षम और मयंक थोड़ा आगे चल रहे थे। विवेक और अमन पीछे चल रहे थे, तभी मंगलवार रात करीब 10 बजे एमएफ हाइवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुड़िया धुरेकी चौराहे के पास अचानक से सांडों का झुंड सामने आ गया। विवेक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, पर तब तक बाइक झुंड से टकरा गई। दोनों जमीन पर गिर पड़े तो सांडों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

एक सांड ने अमन के पेट में सींगे घोप दीं। दोनों सींगें पेट के आर-पार हो गईं। वहीं सांडों ने विवेक को पैरों तले कुचल दिया। आगे चल रहे मयंक, सक्षम और अन्य राहगीर मदद के लिए पहुंचे तो सांडों ने उन्हें दौड़ा लिया। सभी जान बचाकर भागे। करीब 20 मिनट तक सांडों का झुंट हाइवे पर तांडव करता रहा।

बाद में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लहूलुहान विवेक और अमन को बिसौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव
पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए

मुरादाबाद में करते थे फल कारोबार

मौसेरे भाई मयंक ने बताया- विवेक मुरादाबाद में फल का कारोबार करता था। अमन का भी फलों का ही कारोबार था। दोनों मुरादाबाद से ही बाइक लेकर रवाना हुए थे। दोनों करीब 4 साल से दोस्त थे।
इकलौते बेटे की मौत से टूटे माता-पिता

हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के घर मातम छा गया। विवेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर विवेक की मां आशा और पिता धीरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। धीरेंद्र भी मुरादाबाद में एक गेस्ट हाउस में नौकरी करते हैं। अमन के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंचे और शव लेकर वापस लौट गए। अमन तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।