व्यापारी नेटवर्क की छठी टीम, टीम त्रिशूल का ऐतिहासिक लॉन्च 5 अक्टूबर को।

व्यापारी नेटवर्क ने आज अपने कार्यालय में आयोजित एक ऊर्जा से भरपूर बैठक में घोषणा की कि व्यापारी नेटवर्क की छठी टीम, टीम त्रिशूल का ऐतिहासिक लॉन्च 5 अक्टूबर को शगुन बैंक्वेट स्वस्तिक सिटी सेंटर, रथयात्रा में आयोजित किया जाएगा। इस लॉन्च में 50 से अधिक प्रतिष्ठित व्यवसायी सदस्य जुड़ने जा रहे हैं, जो इसे व्यापारी नेटवर्क के इतिहास का सबसे बड़ा टीम लॉन्च बनाएगा। इस विशेष अवसर के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध आर्किटेक्ट आर.सी. जैन होंगे, जिनकी उपस्थिति आयोजन में गरिमा और प्रेरणा दोनों जोड़ेगी। आज व्यापारी नेटवर्क कार्यालय में उपस्थित रहे ।फाउंडर: अपूर्व मित्तल. को-फाउंडर: डॉ. स्वाति अग्रवाल मित्तल, फाउंडर सर्कल: अविरल मेहरोत्रा, टीम त्रिशूल के क्रिएटर: राहिल खटवानी, टीम मेंटर: वेद प्रकाश सिंह , चार्टर हेड टेबल: अध्यक्ष यश जायसवाल, सचिव अविरल साह, कोषाध्यक्ष अंकित सिंह जोश और उत्साह से लबरेज़ माहौल में इस लॉन्च की घोषणा की गई। व्यापारी नेटवर्क एक बार फिर सिद्ध करने जा रहा है कि जब व्यापारी जुड़ते हैं, तो व्यापार बढ़ते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

फतेहपुर: रेडक्रॉस सोसाइटी ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए जीवन रक्षा और सामाजिक जागरूकता के गुर MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर आज राजकीय महिला महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स के लिए एक वृहद जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम रेडक्रॉस भवन में संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया:टीबी जागरूकता: मुख्य वक्ता डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ‘निक्षय मित्र’ बनकर समाज से टीबी उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया।जल संरक्षण: डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पानी की हर बूंद को कीमती बताते हुए स्कूलों/घरों में ‘वाटर बेल’ लगाने और आरओ (RO) से निकलने वाले वेस्ट पानी को एकत्र कर उपयोग में लाने की अपील की। इस दौरान जल संरक्षण जागरूकता निवेदन पत्रक भी बांटे गए।नशामुक्ति संकल्प: कैडेट्स को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा, “हमारा शरीर डस्टबिन नहीं है।” तंबाकू से कैंसर और अत्यधिक अल्कोहल से लिवर की गंभीर बीमारियां होती हैं। इसके बाद सभी कैडेट्स ने खुद नशे से दूर रहने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।सीपीआर (CPR) प्रशिक्षण: डॉ. अनुराग ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के लिए ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का दिल काम करना बंद कर दे, तो 1 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति को 1 मिनट में 120 बार दबाव व 8 बार मुंह से सांस (30 बार दबाव और 2 बार सांस का चक्र) देकर और 1 वर्ष से छोटे बच्चे को 1 मिनट में 60 बार दबाव व 8 बार सांस देकर जीवन बचाया जा सकता है।इस सफल आयोजन में रेडक्रॉस के कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार और प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।