संवाददाता-ओम प्रकाश साहू । लखनऊ।

लखनऊ- बीते बुधवार को लखनऊ स्थित निलमथा कैंट में विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में नवरात्रि के विशेष अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया। जहां पर भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा का आगमन हुआ। लक्खा को लेकर भक्तो में उत्साह देखने को मिला।उनकी एक झलक पाने के लिए लखनऊ के कोने-कोने से भक्तों का आना हुआ, फिर लखबीर सिंह लक्खा के सुरमई आवाज ने भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखबीर सिंह ने एक के बाद एक माता रानी के भजनो से लोगो को आकर्षित किया।

विधालय प्रबंधन ने लखबीर सिंह लक्खा का लाल चुनरी उड़ाकर उनका स्वागत किया। लक्खा ने विधालय प्रबंधन के इस तरह के कार्यक्रम कराने को लेकर प्रशंसा की।
उन्होंने कहा- इस तरह के कार्यक्रम लोगों के अंदर की बुराई को दूर करते हैं, इससे समाज में सच्चाई का मार्ग खुलता है, लोगों के अंदर प्रेम की भावना जागती है। इससे लोगों में माता के प्रति आस्था बढ़ेगी।

सरोजनी नगर विधायक भी पहुंचे:
लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह भी अपने आप को भजन सम्राट से मिलने से रोक नहीं पाएं, और 12 बजे निलमथा कैंट पहुंचे। उन्होंने लखबीर सिंह लक्खा को लखनऊ आने पर आभार जताया। विधालय के अध्यापक ने विधायक जी का स्वागत किया। उन्होंने वहां मौजूद भक्तो को कुछ संदेश भी दिये।
राजेश्वर सिंह ने वहां मौजूद भक्तो से अपील की- आज हम पवित्र कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लेते हैं। देश के विकास में हमें योगदान देना है। अपने आप को देश के प्रति समर्पित करना है। देश के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करना है।

लोगों ने लखबीर सिंह लक्खा के योगदान को भी याद किया:
लोगों ने कहां लखबीर सिंह लक्खा के भजन मानो साक्षात माता के दर्शन करा देते हैं।उनके भजनों से लोगो की आस्था बढ़ती है।लोग सामाजिक बुराई को बुलकर ईश्वर के प्रति निष्ठा रखते हैं।

लखबीर सिंह लक्खा को देखकर लोगों को मानो माता जी के सबसे बड़े भक्त के दर्शन हो गये हो। लोगों ने कहा लखबीर सिंह का यह कार्यक्रम हमारे बीच हमेशा जीवित रहेगा। उनके गाये भजन हमारे बीच हमेशा गुनगुनाते रहेंगे। उन्होंने हमें एक यादगार लम्हा दिया है इसके लिए धन्यवाद।

लखबीर सिंह लक्खा छोड़ गए अपनी यादे:
जागरण तो खत्म हो गया लेकिन उनका यह कार्यक्रम लोगों को वर्षो तक याद रहेगा। उनके भजन मानो लोगों के दिलो में अमर हो गए। लोगों ने उनके यादगार पलो को मोबाइल में कैद कर लिया।लोगों ने सफल कार्यक्रम को लेकर विधालय प्रबंधन की तारीफ की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed