लापरवाह शिक्षक हरहरपुर में बच्चे और रसोइया ने पढ़ाई संभाली।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय

जनपद बदायूं ,कुंवरगांव ब्लॉक सालारपुर के हरहरपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप रही, क्योंकि सुबह 11 बजे तक कोई शिक्षक नहीं पहुँचा। स्कूल में तैनात शिक्षामित्र गीता, शिक्षामित्र आशु सक्सेना, प्रधानाध्यापक शिम्पी शर्मा और शिक्षामित्र महेंद्र पाल सिंह अपने कर्तव्य से बेखबर रहे।हालात यह थे कि विद्यालय में मौजूद बच्चों और रसोइया ने मिलकर स्कूल खोला और व्यवस्थाएँ संभालने का प्रयास किया।

बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने खुद ही जिम्मेदारी उठाई, लेकिन इससे यह स्पष्ट हो गया कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाने में गंभीर नहीं हैं।घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेमशंकर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक हैं और प्रशासन को तुरंत कदम उठाना चाहिए।इस घटना से अभिभावक भी नाराज़ हैं और वे शिक्षकों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो ताकि भविष्य में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और स्कूल में अनुशासन कायम रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *